20जेएनडी37-प्रशिक्षण के समापन पर मुख्य अतिथि के साथ मौजूद प्रशिक्षणार्थी। स्रोत पीएनबी
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम व गांव किशनपुरा में सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सर्फ और साबुन बनाने का प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम में 64 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्यातिथि संस्थान निदेशक सुखबीर दहिया उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपना कार्य शुरू अपनी व अपने परिवार की जीवन शैली में सुधार कर सकेंगी। संवाद