फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा

Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को एडीजे डॉ. चंद्रहास की अदालत ने उम्रकैद व 26 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को दो वर्ष की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन

जुलाना थाना क्षेत्र के तहत रहने वाले एक व्यक्ति ने 14 अक्तूबर 2022 को महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत बाहर गया हुआ था। पीछे से गांव का ही युवक उनके घर घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। युवक लगातार उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास की अदालत ने आरोपी को उम्रकैद व 26 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें