जींद। जिले में डीएपी खाद की आपूर्ति और पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध करवाने को लेकर प्रशासन गंभीर है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापा डाल रही है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि नरवाना में अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम और दुकान की जांच करने पर फर्म ने बिना अनुमति के यूरिया खाद के बैग अपने गोदाम में स्टॉक किए हुए थे। उनका लाइसेंस में कोई इंद्राज भी नहीं था। खाद नियंत्रण आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर खाद विक्रेता फर्म के दोनों थोक लाइसेंसों को 15 दिन के निलंबित कर खाद की बिक्री तुरंत प्रभाव से बंद करवा दी गई है।