14जेएनडी11-रेलवे मालगोदाम के साथ लगती जर्जर होकर गिरी दीवार। संवाद
उचाना। अग्रवाल जनहित समिति ने रेलवे स्टेशन से जुड़ी मांगों को लेकर रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
समिति के चेयरमैन रामनिवास करसिंधु ने बताया कि रेलवे मालगोदाम की दीवार काफी पुरानी है। वह कई जगह से जर्जर हो चुकी है। इस दीवार के निर्माण की मांग करने के साथ रेलवे माल गोदाम की तरफ गेहूं, चावल के बैगों को मालगाड़ी में लोडिंग करने वाली लेबर के लिए शौचालय, पीने के पानी की मांग की है। रेलवे माल गोदाम पर फैल रही गंदगी को साफ करके यहां पर पौधरोपण करने, दीवार के साथ कच्चे रास्ते को पक्का करने की मांग पत्र के माध्यम से की गई है। जो दीवार है वह जर्जर होकर गिर रही है। ऐसे में हादसा होने का डर बना है।
14जेएनडी11-रेलवे मालगोदाम के साथ लगती जर्जर होकर गिरी दीवार। संवाद