फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो कारों की टक्कर में लेक्चरर की मौत

Tue, 18 Jun 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रजाना गांव के नजदीक दिल्ली-जम्मू कटरा हाईवे के पुल के पास दो कारों की टक्कर हो गई। इसमें एक चालक पालवां गांव के राकेश हॉल आबाद सेक्टर 8 निवासी की मौत हो गई, जबकि सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर दूसरा गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। राकेश जुलाना के एक कॉलेज में लेक्चरर थे। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में कालवा निवासी अजीत ने बताया कि वह किसी काम के चलते 16 जून को बुढ़ा खेड़ा गांव गया हुआ था। जहां पर उसकी मुलाकात भांजे राकेश से हुई। इस दौरान उनका भांजा कार में सवार होकर पानीपत से आ रहा था। बातचीत के दौरान उनका भांजा कार में सवार होकर चल पड़ा। वह भी पीछे बाइक पर आ रहा था।
विज्ञापन

जब उनका भांजा रजाना गांव के पास जम्मू-कटरा हाईवे के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने उसके भांजे की कार को टक्कर मार दी। इसके कारण उसका भांजा घायल हो गया। वह राकेश को लेकर नागरिक अस्पताल गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है सडक़ दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें