20जेएनडी01: राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को जानकारी देती डॉ. अलका सेठ। स्रोत कॉलेज
- फोटो : संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को मनोविज्ञान विभाग एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. अलका सेठ रहे। सत्यवान मलिक ने कहा कि मनोविज्ञान सीखने, व्यवहार और मानसिक विकास को समझने में मदद करता है। शिक्षा केवल जानकारी नहीं बल्कि आत्म-मूल्यांकन से आत्म-जागरूकता और समस्या-समाधान कौशल विकसित करने की प्रक्रिया है। मौके पर डॉ. अलका सेठ, उपप्राचार्य मुनीश, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम पूनम, प्रो. मंजीत, प्रो. राहुल, प्रो. सविता, प्रो. चंचल मौजूद रहे। संवाद