फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीएसपी के खिलाफ मोर्चा खोले वकीलों ने नहीं किया काम

Wed, 11 Sep 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। बार एसोसिएशन के वकीलों ने बार प्रधान एडवोकेट बलजीत मलिक के नेतृत्व में लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और वर्क सस्पेंड रखा। प्रधान बलजीत मालिक ने बताया की जींद बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश मलिक के साथ डीएसपी गीतिका जाखड़ ने दुर्व्यवहार किया था, इसलिए उनको सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की प्रदेश के सभी बार के प्रधानों की जींद में मीटिंग हुई और एकमत से यह निर्णय लिया गया कि जब तक डीएसपी गीतिका जाखड़ को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक पूरे प्रदेश में हड़ताल जारी रहेगी। इसी कड़ी में नरवाना बार एसोसिएशन के सभी वकीलों ने लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बुधवार को पंजाब बार एसोसिएशन को भी वर्क सस्पेंड के लिया कॉल दी जाएगी। उन्होंने कहा की यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो पूरे देश में वर्क सस्पेंड के लिया कॉल दी जाएगी। अखिल भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने धरनास्थल पर पहुंचकर वकीलों को अपना समर्थन दिया ।
इस अवसर पर एडवोकेट रणधीर नैन, आदित्य शर्मा, संजय सिंगला, तीर्थ मोर, अनिल नैन, सुदेश श्योकंद, अजय मोर, संजीत सिंहमार, कपिल शर्मा, संजीत सिंहमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें