फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दस लाख से लवकुश पार्क का हुआ जीर्णोद्धार

विज्ञापन
लव कुश पार्क का लोकापर्ण करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। अर्बन एस्टेट स्थित लव कुश पार्क का जीर्णोद्धार दस लाख रुपये से हुआ है। इस पार्क का लोकार्पण वीरवार को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन

पार्क का जीर्णोद्धार कराने के लिए अर्बन एस्टेट कालोनी के लोग विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मिले थे। विधायक ने कालोनीवासियों की मांग को संज्ञान में लेते हुए जीर्णोद्धार के कार्य को शुरू करवाया। इस कार्य पर लगभग दस लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। जींद के विकास को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जींद के विकास कार्यों को लेकर जब भी वो मुख्यमंत्री से मिलते हैं तो हमेशा वो उम्मीद से बढ़ कर जींद के लिए करते हैं। अर्बन एस्टेट एरिया में लगभग ढाई करोड़ रुपये की राशि हाल ही में खर्च करने का प्रस्ताव है। वहीं 25 लाख रुपये से विभिन्न पार्कों का जीर्णोद्धार किया गया है। इसके लिए एक रोड मैप तैयार किया गया है। इस रोड मैप के माध्यम से जींद के विकास को गति दी जा रही है।
विधायक ने कहा कि नाली गली के निर्माण के लिए वार्ड के पार्षद काम कर रहे हैं वहीं उनके प्रयासों से मेडिकल कॉलेज, पैरा मेडिकल कॉलेज, भाखड़ा पर आधारित पेयजल परियोजना, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 100 करोड़ से ऊपर की राशि से विकास, शहर को सात नेशनल हाईवे से जोड़ना, शहर की प्रमुख सड़कों को 25 करोड़ से निर्माण करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इन सभी प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करवाए जाने के लिए वो प्रयासरत हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राज सैनी, ईश्वर दत्त कौशिक, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, पार्षद महावीर रेढू, कार्यकारी अभियंता एलसी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें