फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विकास मॉडल के सेक्टर-17 की लॉन्चिंग

विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी09-कार्यक्रम में पहुंचे हांसी एसडीएम डॉ. राजेश खोथ। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
उचाना। गांव उचाना खुर्द की बड़ी चौपाल में पंचगामा विकास मॉडल स्कीम के सेक्टर-17 की लॉन्चिंग एसडीएम हांसी डॉ. राजेश खोथ ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सतबीर श्योकंद ने की। कार्यक्रम के सह-संयोजक मा. रामप्रसाद ने बताया कि योजना के तहत जिले के 180 गांवों को 60 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में पांच गांव शामिल हैं। सेक्टर-17 में उचाना खुर्द से जय भगवान प्रवक्ता, खेड़ी मसानिया से अजमेर एडवोकेट, सेढा माजरा से मा. सुशील कुमार, बुडायन से मा. जोगिंदर सैनी और भौंगरा से सरपंच सुखविंद्र को संयोजक नियुक्त किया गया है। एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने कहा कि देश की आत्मा गांवों में बसती है और नई पीढ़ी को सही दिशा देना सभी का दायित्व है। बैठक में कन्या स्कूल के पास पुरानी लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार, जल स्रोतों की सफाई, फिरनी पर लगाए पौधों के लिए ट्री गार्ड और माता फूलन देवी की पूजा के दौरान लगने वाले जाम की समस्या पर चर्चा हुई। एसडीएम ने संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में फैमिली आईडी और आधार कार्ड की त्रुटियां दूर करने के लिए शिविर लगाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें