फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम शाही स्नान आज, श्रद्धालुओं से खचाखच भरी पैसेंजर ट्रेन रवाना

विज्ञापन
कपालमोचन मेले के लिए ट्रेन में सवार होते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। यमुनानगर के धार्मिक स्थल कपालमोचन में मंगलवार को शाही स्नान होगा। इस दिन आखिरी डुबकी लगेेगी। इसको लेकर जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेनों में सवार होकर स्नान करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह चार बजे जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु कपालमोचन मेले के लिए रवाना हुए। उसके बाद 8 बजकर 12 मिनट पर जींद से चलने वाली डीईएमयू एक्सप्रेस ट्रेन में भी श्रद्धालुओं की संख्या काफी थी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जींद और नरवाना जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस के जवान तैनात थे। मेले में स्नान के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
कपालमोचन के पवित्र सरोवरों में तीन दिनों से स्थान किया जा रहा है। इस मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सरोवरों में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना करते हैं। कार्तिक मास में दीपदान का महत्व होने के चलते अधिकतर श्रद्धालु सरोवरों में स्नान कर दीप जलाते हैं। जिस तरह से कुंभ मेले की शुरुआत साधुओं के स्नान के बाद होती है। उसी तरह कपालमोचन मेले पर भी शुभारंभ शाही स्नान से किया जाता है। संत एकादशी पर पहला स्नान इसलिए करते हैं क्योंकि साधु अपनी जिंदगी में जो तप करते हैं। स्नान करने से उस तप की शक्तियां सरोवरों के पानी में मिल जाती हैं। इन सरोवरों में स्नान करने का महत्व ज्यादा बढ़ जाता है। साधु संतों के अलावा भगवान शिव, श्रीराम, पांडवों और गुरु गोबिंद सिंह के अलावा गुरु नानक देव भी यहां आ चुके हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के लिए चलती हैं 4 ट्रेनें
कपालमोचन मेले में जींद और नरवाना से कुरुक्षेत्र तक श्रद्धालु इन ट्रेनों में जा सकते हैं। सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर दौलतपुर चौक एक्सप्रेस जींद पहुंचेगी और 4 बजकर 53 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंच जाएगी। यह ट्रेन जींद के बाद उचाना फिर नरवाना जंक्शन, उसके बाद कैथल और फिर कुरुक्षेत्र जाकर रूकेगी। दूसरी ट्रेन चार बजकर 10 मिनट पर जींद से चलेगी जो कि 7 बजकर 20 मिनट पर कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन 5 बजकर 50 मिनट पर जींद से चलेगी जो कि 9 बजकर 20 मिनट पर कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंच जाएगी। चौथी ट्रेन दिल्ली से आने वाली डीईएमयू जो कि जींद से रात 8 बजकर 12 मिनट पर कुरुक्षेत्र के लिए चलेगी। यह ट्रेन रात 11 बजकर 25 मिनट पर कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंच जाएगी।
कपालमोचन मेले में जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए कुुरुक्षेत्र तक ट्रेनों की सुविधा है। कुरुक्षेत्र के लिए दो ट्रेन सुबह और दो ट्रेन दोपहर बाद हैं, जिनमें सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर दौलतपुर चौक एक्सप्रेस आती है। उसके बाद 4 बजकर 10 मिनट पर दूसरे ट्रेन कुरुक्षेत्र के लिए जींद से चलती है। फिर शाम को 5 बजकर 50 मिनट पर जींद से कुरुक्षेत्र की ओर रवाना होती है और रात 8 बजकर 12 मिनट पर डीईएमयू कुरुक्षेत्र की तरफ जाती है।
विज्ञापन

-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें