फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू के पाठ्यक्रमों में दाखिलों की अंतिम तिथि 29 तक बढ़ाई : डॉ धर्मपाल

Sat, 17 Feb 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने बताया की भारतीय एवं वैश्विक स्तर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है। पत्रकारिता एवं जनसंचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। नई-नई तकनीक के कारण पत्रकारिता के नए-नए प्लेटफॉर्म बन गए हैं, इसलिए वर्तमान परिपेक्ष्य के अनरूप पत्रकारिता एवं जनसंचार को समझने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में पत्रकारिता एवं जनसंचार का भी काफी महत्वपूर्ण स्थान है। पत्रकारिता, जनसंचार एवं डिजिटल मीडिया से डिग्री लेने के बाद सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। इतना ही नहीं अपना कोई मीडिया प्लेटफार्म भी शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया की इग्नू जनसंचार, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया पाठ्यक्रमों को सैद्धांतिक व रोजगारपरक दृष्टि से संतुलित बनाया गया है। विद्यार्थी पत्रकार के तौर पर कंटेंट राइटर, फिल्मी उद्योग, जनसंपर्क कर्मी, राजनीति विशेषज्ञ, विजुअल एडिटर, विज्ञापन, इलेट्रॉनिक क्षेत्र में अपना भविष्य चुन सकते हैं। इग्नू ने वर्तमान में पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमएजेएमसी), पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में एमए (एमएजेडीएम), पत्रकारिता और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एमए (एमएजेईएम), विकास पत्रकारिता में एमए (एमएडीजे), विकास संचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीडीसी), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीईएमई), पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीजेएमसी), डिजिटल मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीआईडीएम) आदि पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इग्नू के विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, यूजी और पीजी डिग्री में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 29 फरवरी है। इच्छुक छात्र इग्नू की वेबसाइट पर जाकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें