फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 1530 घरों का सर्वे कर खोजा लार्वा

Wed, 08 May 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी01: बरसोला गांव में मौसमी बीमारियों को लेकर जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद/अलेवा। डेंगू और मलेरिया का लार्वा ढूंढ़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सात टीमों ने नगूरां गांव में दस्तक दी। इस दौरान टीम ने 1530 घरों का सर्वे करने के साथ बुखार पीड़ित 104 लोगोंं के खून के नमूने लिए। इस दौरान जागरूकता के लिए पंफ्लेट भी बांटे गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। रैपिड टीम के अलावा फ्रंट लाइन एमपीएचडब्ल्यू पुरुष व महिला बुखार के मरीजों पर नजर रखे हुए हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संजय, कुलदीप सैनी, विनोद, कृष्ण रेढू, एएनएम हरिता, सविता, संतोष तथा आशा वर्कर सुनिता, जुगेश, संतोष, सीमा, गीता, बिमला, मंजू मौजूद थी।
इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत बरसोला गांव में मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने रैपिड फीवर मास सर्वे किया गया। ग्रामवासियों को नुक्कड़ सभा करके मलेरिया, डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। एमपीएचडब्ल्यू जयवीर सिंह ने बताया कि मई से अक्तूबर तक रैपिड फीवर मास सर्वे किया जाएगा। इस अवसर पर सुशील शर्मा, पवन कुमार, रामदयाल, ओमप्रकाश शर्मा, पूजा, सुमित कुमारी मौजूद थी।

07जेएनडी01: बरसोला गांव में मौसमी बीमारियों को लेकर जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद

07जेएनडी01: बरसोला गांव में मौसमी बीमारियों को लेकर जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें