जींद। भिवानी रोड पर स्थित मकान से लैपटॉप, मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये चोरी करने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में भिवानी रोड निवासी मोहित ने बताया कि 31 अक्तूबर की शाम को चोरों ने मकान में घुस कर सामान चुरा लिया। इस दौरान वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब देर शाम को लौटकर घर आया तो सामान बिखरा हुआ था। एक गैस सिलिंडर, एक लैपटॉप, सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन व 50 हजार रुपये चोरी मिले। एचसी पवन कुमार ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद