जींद। दो स्थान पर ताले तोड़कर चोर लैपटॉप, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिए। संबंधित थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
जुलानी गांव निवासी नवीन ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने हुडा मार्केट स्थित कार्यालय से दो लैपटॉप चोरी कर लिए। वहीं आर्दश कॉलोनी निवासी चांदराम ने बताया कि 17 जुलाई की रात में चोरों ने उनकी फैक्टरी का ताला तोड़कर बाइक, चार ड्रिल मशीन और 28 हजार रुपये चोरी कर लिए। संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद