जींद। सरिया खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से 4 लाख 77 हजार 100 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 में सोमनाथ मंदिर के पास रहने वाले राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अक्तूबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने सरिया खरीदने के नाम पर उनसे संपर्क किया। इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से उनसे 4 लाख 77 हजार 100 रुपये की राशि ले ली। रुपये देने के बावजूद उन्हें न तो सरिया मिला और न ही उनकी रकम वापस की गई। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि राजेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद