जींद। नए बस अड्डे की सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई जसबीर ने बताया कि चाबरी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय मंदीप मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहता था। वीरवार रात को वह मजदूरी कर पैद ही घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवक को नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद