नरवाना। बस स्टैंड में हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की बैठक राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह और राज्य संगठन सचिव अमरजीत सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में कुलदीप सिंह को नरवाना सब डिपो कमेटी का प्रधान, बलराज सिंह पांचाल सचिव, राजकुमार कैशियर, रघबीर सिंह प्रेस प्रवक्ता, कुलदीप सिंह उपप्रधान, महिपाल सिंह वरिष्ठ उपप्रधान, सह कैशियर संदीप, रामरतन सिंह चेयरमैन, सहसचिव पवन कुमार, ओम प्रकाश उपचेयरमैन, राजेंद्र सिंह संगठन सचिव, रमेश सैनी प्रेससचिव, सुरेंद्र सिंह आडिटर, श्यामलाल सह आडिटर, वरिष्ठ संगठन सचिव ऋषिपाल सिंह, नरेश कुमार सह आडिटर, मोहनलाल कानूनी सलाहकार, सह संगठन सचिव जयपाल, रोहित सिंह सह कानूनी सलाहकार बनाया गया। रामप्रताप, महेंद्र व अन्य कर्मचारी यूनियन में आस्था रखते हुए शामिल हुए और कर्मचारियों की समस्याओं बारे विचार विमर्श किया गया। मौके पर डिपो प्रधान सुरेंद्र सिंह अठवाल व जींद डिपो चेयरमैन प्रवीण शर्मा भी मौजूद रहे।