फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कृष्ण गोपाल मित्तल दोबारा बने कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान

Tue, 28 Feb 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। कच्चा आढ़ती संघ की बैठक सोमवार को नई अनाज मंडी में हुई। बैठक का उद्देश्य एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनाव करवाना था। बैठक के सभापति व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जैन, पूर्व पालिका प्रधान रामेश्वर दास गुप्ता व पूर्व कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान पालेराम राठी रहे। बैठक में कच्चा आढ़ती के प्रधान एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल ने अपने कार्यकाल का लेखाजोखा रखा तथा अपनी कार्यकारिणी का इस्तीफा सभापति को सौंपा। इसके उपरांत नया प्रधान चुनने की कार्रवाई शुरू हुई। प्रधान पद के लिए सभापति ने नाम आमंत्रित किए लेकिन कोई नया नाम सामने नहीं आया। पूरी मंडी ने फिर से एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल के नाम पर सहमति जता दी। वहीं बाकी कार्यकारिणी गठन का अधिकार भी नवनियुक्त प्रधान को दे दिया गया। प्रधान एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आढ़तियों ने दोबारा से उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके ऊपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे सीजन के दौरान आढ़तियों, किसानों व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करके बेहतरीन कार्य करके दिखाएंगे। सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
फोटो कैप्शन
27जेएनडी21-विजयी चिन्ह बनाते हुए नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल व अन्य आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें