07जेएनडी03-मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर जागरूक करते कर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : kathua news
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के अंतर्गत सब सेंटर अमरहेड़ी व उसके गांव अहिरका में रैपिड फीवर मास सर्वे किया गया। स्वास्थ्यकर्मी संजय शर्मा, प्रमोद, सौरभ, देवीराम कौशिक, नरेंद्र, राजेश, सुमित्रा और बिमला और स्वास्थ्य सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने रैपिड फीवर मास सर्वे के दौरान बुखार पीड़ितों की रक्त पट्टिका बनाई। उन्होंने घरों में कूलर, होदी, ड्रम, फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट ट्रे और छतों पर पड़े कबाड़ में लार्वा की जांच की। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी ही सही माध्यम है। इस अवसर पर कविता, सीमा, पिंकी, सुशीला, कमलेश, रामप्यारी, भतेरी और किताबो भी मौजूद रहे। संवाद