फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर छात्र के लिए प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान जरूरी : डॉ. भोला

Thu, 20 Nov 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी10 : सीआरएसयू में प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देते डॉ. भोला। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में वीरवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी शामिल हुए। शिविर में छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा व व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला रहे।उन्होंने बताया कि हर छात्र के पास बेसिक फर्स्ट-एड की जानकारी होना आवश्यक है क्योंकि यह आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने में मददगार होती है। उन्होंने शिविर के उद्देश्यों, नेतृत्व क्षमता व सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ाने में ऐसे प्रशिक्षण की भूमिका पर भी चर्चा की। वहीं पर रेडक्रॉस मास्टर ट्रेनर राममेहर सिंह ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 17 से 21 नवंबर तक पांच दिवसीय वाईआरसी कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें योग, प्राथमिक सहायता, जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां और जागरूकता सत्र करवाए जा रहे हैं। प्रतिभागियों ने कहा कि यह शिविर उनके लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें