फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: केवाईसी एप से जानें उम्मीदवार की प्रोफाइल

Sat, 13 Apr 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि है और चुनाव आयोग ने प्रौद्योगिकी के युग में मतदाताओं को सशक्त बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। आयोग ने मतदाताओं को अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की प्रोफाइल से अवगत कराने के लिए विशेष केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप लॉन्च किया है। मतदाता चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी एप के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आयोग द्वारा केवाईसी एप लॉन्च किया गया है जो चुनाव प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस एप के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि भारत की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र के साथ दाखिल की गई विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। केवाईसी एप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप पर उम्मीदवार का नाम, पिता, पति, पार्टी, उम्र, लिंग, पता, राज्य, विधानसभा, लोकसभा की जानकारी है। इसके साथ ही नामांकन के दौरान उम्मीदवार द्वारा दिया गया हलफनामा भी अपलोड किया जाता है। मतदाता सीधे उम्मीदवार के शपथ पत्र में दी गई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एप में चुनाव के दौरान सभी नामांकन, स्वीकृत नामांकन, रद्द नामांकन और नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों की भी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें