फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किचन गार्डन से महकेंगे राजकीय स्कूलों के आंगन

Sun, 21 Apr 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी05: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद।
विज्ञापन
जींद। राजकीय स्कूलों के आंगन व छत पर अब किचन गार्डन महकेंगे। जिन स्कूलों में जगह का अभाव होगा उनकी छतों पर यह गार्डन बनाकर गमलों व पोलीबैग में सब्जी उगाई जाएगी। इसी सत्र से यह किचन गार्डन स्कूलों में शुरू करवाए जाएंगे। इसके लिए मौलिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिन स्कूलों में इस्कॉन नामक संस्था की ओर से पका हुआ भोजन दिया जाता है, वहां पर किचन गार्डन में सब्जी व सलाद उगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की संख्या 500 से अधिक है। किचन गार्डन से एक तरफ जहां विद्यार्थियों को ताजी सब्जी मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होगा। इसको ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों को हरी-भरी सब्जियां खिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने यह योजना बनाई है। मिड-डे मील में शुद्ध शाकाहारी भोजन विद्यार्थियों को मिल सके, इसलिए स्कूलों में ही किचन गार्डन तैयार किए जा रहे हैं। स्कूल प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में सब्जियां उगाने के लिए ग्रामीणों का भी सहयोग मांग सकता है। इससे विद्यार्थियों में अपने घरों में कम स्थान पर सब्जी उगाने की प्रेरणा मिलेगी। ऐसा करने से बाजार में दवाइयों का उपयोग करने पर उगने वाली सब्जियों से भी बचा जा सकेगा। स्कूलों में बनाए गए किचन गार्डन से विद्यालयों के विद्यार्थी क्यारियां में उगाई गई ताजी सब्जियां खाएंगे।
किचन गार्डन में पालक, टमाटर, बैंगन, टिंडा के साथ मौसमी सब्जियां पैदा की जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को भी सब्जियों के उगाने व उनकी देखभाल करने की जानकारी बचपन से ही मिलने लगेगी। इसका उद्देश्य यह है कि एक तो बच्चों को बेहतर सब्जी उपलब्ध हो और दूसरा व घरों की छत व आंगन में गमले लगाकर उनमें सब्जी उगाने की जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में किचन गार्डन तैयार करवाए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को प्रतिदिन ताजी सब्जियां उपलब्ध होंगी। इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होगा। यह पहल विद्यार्थियों के लिए घर पर सब्जी उगाने के लिए प्रेरणा का काम करेगी। मौलिक शिक्षा के महानिदेशक ने प्राइमरी व मिडिल स्कूल में किचन गार्डन तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं। -सुमित्रा देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।

20जेएनडी05: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें