17जेएनडी15 : एनएसएस स्वयंसेविका कीर्ति को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
- फोटो : सकरन में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम।
नरवाना। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति ने हिस्सा लिया। सोमवार को महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने छात्रा का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने बताया कि छात्रा कीर्ति ने मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, रंगोली, नृत्य और परिधान प्रतियोगिता सहित कई गतिविधियों में भाग लिया। कीर्ति ने बताया कि उसे दूसरे राज्यों से आए स्वयंसेवकों से उनकी भाषा और संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिला। एनएसएस इकाइयों की प्रभारियों मधु शर्मा और मूर्ति जागलान ने कीर्ति को भविष्य में भी ऐसे शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. नयनदीप, रेखा कोहली, सुजाता और सुमन नेहरा मौजूद रही। संवाद