फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गणितीय अवधारणाओं को पोस्टरों में उकेरा, कीर्ति-नैन्सी की जोड़ी प्रथम

विज्ञापन
27जेएनडी03: प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत: क
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय के गणित विभाग की ओर से छात्राओं की रचनात्मकता और गणितीय कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने गणितीय अवधारणाओं को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की कीर्ति और नैन्सी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फिजिकल साइंस द्वितीय वर्ष की तमन्ना और इंदु ने दूसरा, जबकि फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष की चेतना और इशिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के प्राचार्य रणधीर खटकड़ ने छात्राओं को कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ विषय के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने छात्राओं को गणित की अवधारणाओं को रचनात्मक तरीके से समझने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गणित विभाग से डॉ. अल्पना शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. विक्रम गुप्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें