फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भट्ठा मजदूर 26 से देंगे अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 20 Apr 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी11: लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी करते हुए भट्ठा मजदूर। संवाद
विज्ञापन
जींद। लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के पास धरना दिया। भट्ठा मजदूरों ने साफ किया कि 26 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ लघु सचिवालय कूच करेंगे और जब तक समझौता नहीं हो जाता तब तक उसके बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन जींद के प्रधान सुरेश करसोला ने बताया कि शुक्रवार को लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन, भट्ठा मालिक एसोसिएशन और श्रम विभाग के एएलसी के बीच त्रिपक्षीय बातचीत हुई। बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, लेकिन भट्ठा मालिक एसोसिएशन भट्ठा मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती, जिसका खामियाजा भट्ठा उद्योग व अन्य छोटे भट्ठा मालिक भुगत रहे हैं, क्योंकि जींद जिले के आसपास के जिलों कैथल, करनाल, फतेहाबाद, पानीपत में इस सीजन के रेट के समझौते हो चुके हैं।
सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने बताया कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, मजदूरों को रोटियों के लाले पड़े हुए हैं और भट्ठा पर खाली पेट मजदूरी करनी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि पथेर के मजदूरों को 760 रुपये प्रति हजार ईंटों का रेट व टाइल का रेट 810 रुपये प्रति हजार किया जाए। भराई खच्चर पशु रेहड़ी से 310 रुपये प्रति हजार 400 मीटर तक इसके बाद 25 रुपये प्रति 100 मीटर पर लीड दी जाए। भराई ट्रैक्टर वाहन से 310 रुपये प्रति 800 मीटर तक उसके बाद 500 मीटर पर 25 रुपये लीड अलग से दी जाए। निकासी 350 रुपये प्रति हजार दबाई सफाई सहित दी जाए। फंदी खोलना व बंद करना लिपाई करना 2200 रुपये प्रति फंदी दिया जाए। ्

19जेएनडी11: लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी करते हुए भट्ठा मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें