जींद। नाबालिग का अपहरण करने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक कॉलोनी के रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बहन का किसी ने 10 नवंबर को अपहरण कर लिया। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, पर पता नहीं चला। शहर थाना के एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद