06जेएनडी06 : विजेताओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को वाणिज्य सोसाइटी के तहत आयोजित वाणिज्य क्विज में टीम ए खुशबू व गीतांक्षी बीकॉम द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ए टीम बी में चिराग और रवि बीबीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान व टीम सी में तमन्ना व अंजली एमकॉम अंतिम वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सत्यवान मालिक ने की। कार्यक्रम के प्रभारी व वाणिज्य सोसाइटी के इंचार्ज ले. पंकज बत्रा रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. लाभ सिंह, उषा और नवीन रहे। संवाद