24जेएनडी39 : पहलवान विनेश फोगाटा को निमंत्रण देते खटकड़ टोल कमेटी सदस्य। स्रोत स्वयं
जींद। खटकड़ टोल कमेटी 27 अगस्त को खटकड़ टोल प्लाजा पर शहीद स्मारक के लिए भूमि पूजन करेगी। खटकड़ टोल कमेटी इस दिन विनेश फोगाट का अभिनंदन करेगी। कमेटी ने विनेश को इसके लिए निमंत्रण दिया है।
कमेटी सदस्य कैप्टन वेदप्रकाश बरसोला तथा कैप्टन भूपेंद्र जागलान ने बताया कि खटकड़ टोल पर चार एकड़ जमीन में शहीद स्मारक बनाया जाएगा। इस शहीद स्मारक के निर्माण के लिए भूमि भूजन भी विनेश फोगाट से करवाया जाएगा। कैप्टन जागलान ने बताया कि 27 अगस्त को पूरे जिले के लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
24जेएनडी39 : पहलवान विनेश फोगाटा को निमंत्रण देते खटकड़ टोल कमेटी सदस्य। स्रोत स्वयं