21जेएनडी33-जेजेपी कार्यालय के बाहर चल रहा किसानों का धरना। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। किसान संगठनों का रजबाहा रोड स्थित जेजेपी कार्यालय के सामने संयुक्त किसान मोर्चा का धरना शनिवार को भी जारी रहा। कंडेला खाप से ओमप्रकाश कंडेला, माजरा खाप से सरदार गुरविंद्र सिंह, गिल खाप से राजेश गिल, रूहिला खाप से नफे सिंह, ढांडा खाप से कुलदीप ढांडा, जुलाना बारह खाप प्रधान बसाऊ लाठर, कुलवंत सरपंच पहुंचे। मंच का संचालन समुंद्र फोर प्रवक्ता माजरा खाप ने किया। धरना संयोजक आजाद पालवां ने बताया कि 13 अक्तूबर को संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की मीटिंग में फैसला लेते हुए डिप्टी सीएम को विभिन्न मांगों के लिए अधिकारिक बैठक के लिए 23 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। बीते कई दिनों से अलग-अलग संगठन, खाप-पंचायतों द्वारा धरना दिया जा रहा है। 23 अक्तूबर को खाप, पंचायतों, किसान संगठनों की बैठक होगी। बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी। बीते कई दिनों से किसानों की मांगों को लेकर धरने दिए जा रहे है लेकिन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला किसानों की मांगों को लेकर किसानों से मिलने के लिए समय तक नहीं दे रहे है। यह उनके अहंकार को दर्शा रहा है। इस अवसर मा. बलबीर सिंह, जोगिंद्र नैन, नरेंद्र चौसाला, कुलबीर मलिक, रमेश कंडेला, बलजीत मोर, सुशील कुंडू, आजाद पालवां, सिक्किम सफा खेड़ी, एडवोकेट मनोज, अमरजीत खटकड़, साधुराम गिल मौजूद रहे।