फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खल बिनौला व्यापारी से पिस्तौल के बल पर 2.74 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भंभेवा से भावड़ रोड पर पिल्लूखेड़ा मंडी में खल बिनौला की दुकान चलाने वाले व्यापारी से पिस्तौल के बल पर 2.74 लाख रुपये की राशि लूटने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात चार बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत जिले के भावड़ निवासी कुलदीप ने बताया कि वह पिल्लूखेड़ा मंडी में खल बिनौले की दुकान चलाता है। बुधवार सायं को वह दुकान के गल्ले से 2.74 लाख रुपये की नकदी लेकर अपने घर जा रहा था। जब वह भंभेवा से भावड़ रोड पर नहर पुल पर चढ़ने लगा तो नहर की पश्चिम पटड़ी से दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक आए और उसकी बाइक के आगे अपना वाहन लगाकर रुकवा लिया। इसमें दो युवकों ने उस पर पिस्तौल तान ली और उसके बाइक के बैग में रखी 2.74 लाख रुपये की नकदी निकाल ली और भंभेवा की तरफ फरार हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें