04जेएनडी44: कथा करते हुए साध्वी रूपेश्वरी भारती । स्रोत संवाद।
नरवाना। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पुरानी अनाज मंडी नरवाना में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी रूपेश्वरी भारती ने पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु को किसी एक परिभाषा में बांधना संभव नहीं है। कहीं वह चित्तचोर मुरलीधर हैं तो कहीं दुष्ट दलन चक्रधर कहीं रसिक बिहारी हैं, तो कहीं अर्जुन को गीता का उपदेश देने वाले जगतगुरु। साध्वी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कथा केवल सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन का ज्ञान है, जो मनुष्य के अंतर्मन के अंधकार को मिटाकर ईश्वरीय प्रकाश से आलोकित करती है। प्रभु की कथा हर व्यथा का समाधान है और मनुष्य को जीवन का सच्चा उद्देश्य दिखाती है। कथा में शहर के गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद