संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ढाठरथ गांव निवासी करुणा बाल्दा ने शनिवार को दिल्ली के छतरसाल स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया स्कूली गेम की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। करूणा बाल्दा ने अंडर 19 स्कूली गेम के 50 किलोग्राम भार वर्ग में यह पदक जीता है। इसके पहले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी करूणा ने सिल्वर पदक प्राप्त किया था।
दिल्ली के छतरसाल स्टेडियम में हुई ऑल इंडिया स्कूल गेम में करूणा ने पहले दो राउंड में केरल तो उसके बाद आंध्रप्रदेश की खिलाडिय़ों को मात दी। जिसके बाद उनका चयन क्वार्टर फाइनल में हुआ। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में कर्नाटक की खिलाड़ी को हराकर फाइनल मुकाबले में अपना स्थान बनाया। करूणा ने फाइनल में छतीसगढ़ की टीम को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। करूणा हिसार की बाबा लालदास कुश्ती अकादमी में अभ्यास करती है। करुणा के कोच विकास भारद्वाज व लीली ने बताया कि वह लगातार मेहनत कर देश के लिए बड़े स्तर पर पदक लाने का काम करेगी। करूणा के पदक जीतने की खुशी में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ईश्वर, रणधीर, रामफल, बीरबल सरपंच व डॉ. प्रवीन ने गांव में पहुंचने पर करूणा को सम्मानित किया।
फोटो कैप्शन
10जेएनडी31: करूणा को सम्मानित करते हुए उनके पिता सुभाष बाल्दा व अन्य ग्रामीण।