24जेएनडी02: छात्र कार्तिक को सम्मानित करते हुए। स्रोत स्कूल
नरवाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र कार्तिक ने अध्यापक युद्धवीर नेहरा व विज्ञान संकाय के सभी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में स्मार्ट घर का मॉडल बनाया। इसमें छात्र कार्तिक का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह विद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि ब्लॉक व जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नरवाना ब्लॉक से केवल कार्तिक का ही चयन हुआ है जो 16 से 21 दिसंबर तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर पांच पंचकूला में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनेगा। इस अवसर पर विद्यालय के पूरे स्टाफ ने छात्र कार्तिक के माता पिता को बधाई दी।