फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्लॉक स्तरीय खेलों में कनिका ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
23जेएनडी01: कुश्ती खिलाड़ी कनिका के साथ मौजूद स्कूल प्रबंधक व प्राचार्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
जींद। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना की 12वीं कक्षा की छात्रा कनिका ने प्रदर्शन करते हुए 61 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। कनिका ने जींद ब्लॉक में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। स्कूल प्रबंधक सत्यवान नेहरा और प्राचार्य पृथ्वी सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कनिका को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक अपनी जीत का परचम लहराने के लिए कठोर परिश्रम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और मेहनत जरूरी है। गांव बहबलपुर निवासी कनिका का कुश्ती के क्षेत्र में यह लगातार दूसरा शानदार प्रदर्शन है। इससे पहले पिछले वर्ष भी वह कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें