08जेएनडी03-राजकीय महाविद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत
जींद। राजकीय महाविद्यालय में मेरे लेंस के माध्यम से कैम्पस विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक बनाती हैं। प्रतियोगिता में कैलाश प्रथम, नवीन द्वितीय और रिद्धिमा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को इनाम राशि और पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल में निशा, रितु और सतप्रकाश शामिल रहे। प्राचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर के अनूठे कोनों, रोजमर्रा की गतिविधियों व छिपी हुई सुंदरता को कैमरे की दृष्टि से देखने और प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने परिसर की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को आकर्षक ढंग से कैमरे में कैद किया। इस मौके पर पुष्पा ढांडा, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. सविता और डॉ. पूनम भी मौजूद रहे।