करसोला गांव में कबीरदास जयंती मनाते ग्रामीण।
- फोटो : bureau
करसोला गांव में संत कबीर दास जयंति बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कबीर दास जयंति के अवसर एक कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक समिति सदस्य के पति संदीप नागर व प्रधान जगदीश नागर ने की। संदीप ने कहा कि हमें संत कबीरदास के बताए गए मार्गों पर चलाना चाहिए। कबीर दास ने सर्व समाज को अध्यात्मिक विचारों से आगे बढ़ने की प्रेरण दी। महापुरुष आज भी उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हैं, ताकि समाज में भाईचारा एवं सम्मानता बनी रहे। इस अवसर ईश्चर, ताडा पेंटर, चमन लाल, कर्णा, कृष्ण, रामनिवास सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।