फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना को बनाया जाएगा इंडस्ट्री हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार : कौशिक

Sun, 08 Oct 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी03 : करसोला गांव में शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों को समाधान के आदेश देते सांसद रमेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। पिछली सरकारों ने जींद जिले की अनदेखी की। लाखनमाजरा से आगे आते ही सड़क नाम की कोई चीज नहीं थी। सबसे ज्यादा सड़कें सरकार ने बनवाई हैं। जुलाना की हालत गांवों से भी बदतर होती थी। जल्द ही जुलाना को इंडस्ट्री हब बनाया जाएगा जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और गांवों का विकास होगा। ये बातें सोनीपत लोकसभा से सांसद रमेश कौशिक ने रविवार को करसोला गांव में आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
जनसंवाद कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी तो पहुंचे लेकिन ग्रामीणों की संख्या काफी कम रही। जनसंवाद में सिर्फ 18 शिकायतें ही पहुंची। इनमें अधिकतर शिकायतें पेयजल से संबंधित रहीं। जन संवाद में गांव के सरपंच महेंद्र लाठर ने सांसद से कहा कि सांसद साहब गांव में पानी की लाइन बिछाई गई थी लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने गलियों को तो उखाड़ लेकिन उसे ठीक नहीं किया। गांव के सरकारी स्कूल की छात्राएं नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आई थीं। एक साल पहले आपने खिलाड़ियों को मेट देने की घोषणा की थी, लेकिन मेट नहीं पहुंचे। इस पर सांसद ने सरपंच को जवाब देते हुए कहा कि जब से आप सरपंच बने हो, कभी भी मेरे पास नहीं आए। मेरे पास 700 गांव हैं, ऐसे में मुझे कैसे याद रहेगा। जो भी समस्याएं आपने मुझे गिनाई हैं, वो मेरे स्तर की नहीं होकर बहुत छोटी सी समस्याएं हैं। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि पिछली सरकारों ने जींद जिले की अनदेखी की। लाखनमाजरा से आगे आते ही सड़क नहीं थी। सरकार ने सबसे ज्यादा सड़कें बनवाईं हैं। जुलाना की हालत गांवों से भी बदतर होती थी, अब स्थिति काफी सुधरी है। कहा कि जल्द ही जुलाना को इंडस्ट्री हब बनाया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और गांवों का विकास होगा।
विज्ञापन

बॉक्स

पूर्व सैनिकों ने कैंटीन बनाने की रखी मांग

पूर्व सैनिक नरेंद्र लाठर, विरेंद्र ने सांसद से पूर्व सैनिकों के लिए जुलाना में कैंटीन बनाने की मांग की । कहा कि पूर्व सैनिकों को सामान लेने के लिए जींद या रोहतक भटकना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत भी दी गई लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया। सांसद रमेश कौशिक ने आश्वासन दिया कि जल्द उनकी मांग पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स

नई अनाजमंडी में पेयजल और पार्क बनाने की मांग
नई अनाजमंडी में पेयजल की व्यवस्था करने और पार्क बनाने की मांग आढ़तियों ने की । आढ़तियों ने कहा कि मंडी में पेयजल की भारी किल्लत है, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द मंडी में पानी और पार्क की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें