फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना नपा भाजपा टिकटार्थी सत्यवान खटकड़ हुए बागी

Tue, 18 Feb 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी24: टिकट ना मिलने से खफा सत्यवान खटकड़ नामांकन करते हुए। संवाद - फोटो : जिले का पुलिस मुख्यालय बदलने के विरोध में मार्च निकालते वकील।
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के भाजपा नेता सत्यवान खटकड़ भाजपा की टिकट ना मिलने से बागी हो गए। सोमवार को सत्यवान खटकड़ ने निर्दलीय नामांकन किया।
विज्ञापन

सत्यवान खटकड़ ने कहा कि पार्टी ने उनके साथ अन्याय किया है। पार्टी के लिए वो 2014 से कार्य कर रहे थे लेकिन पार्टी ने उनकी अनदेखी करते हुए बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे दी। लोकल कार्यकर्ताओं से उन्होंने विचार विमर्श करके निर्दलीय नामांकन कर दिया। उन्होंने विधायक की टिकट के लिए भी नामांकन किया था। उस समय भी उनके साथ अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा पार्टी छोड़ दी है आज के बाद उनका पार्टी से कोई संबंध नही है। उन्होंने सोशल मीडिया से भाजपा के सभी पोस्ट को हटा दिया है।

17जेएनडी24: टिकट ना मिलने से खफा सत्यवान खटकड़ नामांकन करते हुए। संवाद- फोटो : जिले का पुलिस मुख्यालय बदलने के विरोध में मार्च निकालते वकील।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें