फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जज बनीं समीक्षा ग्रोवर का 27 अक्तूबर को होगा सम्मान

विज्ञापन
23जेएनडी29: परिवार के सदस्यों के साथ ज्यूडिशियरी में जज बनी समीक्षा ग्रोवर। संवाद
विज्ञापन
उचाना। हरियाणा ज्यूडिशियरी में जज बनीं उचाना कलां की बेटी समीक्षा ग्रोवर के लिए 27 अक्तूबर को सम्मान समारोह होगा। समीक्षा ग्रोवर के चाचा पूर्व पार्षद राजेश ग्रोवर ने कहा कि समीक्षा ने गांव ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। 27 अक्तूबर को समीक्षा ग्रोवर के उचाना कलां आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पालवां बस स्टॉप से रेलवे रोड, अनाज मंडी के रास्ते उचाना कलां में काफिले के साथ लेकर जाएंगे। दाड़न खाप चबूतरा उचाना कलां प्रधान द्वारा अपने कार्यकारिणी के साथ हनुमान मंदिर में सम्मानित किया जाएगा। उचाना कलां में ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित किया जाएगा। समीक्षा ग्रोवर उन बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी, जो आगे बढ़ना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें