फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा जजपा ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
23जेएनडी02: संत ​शिरोम​णि श्री सैन भगत कॉलेज के सामने प्रधानमंत्री का पुतला जलाते हुए इनसो कार्
विज्ञापन
जींद। दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा जननायक जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष दीपक देसवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। दीपक देसवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र के खिलाफ है। युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने लाठीचार्ज की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। युवा जेजेपी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी। इस अवसर पर सुनील अलेवा, नवीन निदाना, वंश पड़ाना, शिव बागनवाला और डेविड मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें