फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर जेजेपी तैयार : दुष्यंत

Sat, 17 Aug 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी50: उचाना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवा
विज्ञापन
उचाना। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने जेजेपी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव लाने के लिए सभी कार्यकर्ता अगले 45 दिन फील्ड में उतर कर दिन-रात मेहनत करें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारी जारी है। यह बात शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उचाना में 50 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कही। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले पांच महीने से प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यू टर्न फैसलों और झूठी घोषणाओं के सहारे केवल जनता को भ्रमित करने का काम किया है, जबकि भाजपा सरकार धरातल पर लोगों के लिए काम करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसी तरह कांग्रेस के 10 साल के शासन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विकास कार्यों में भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति को जनता कभी नहीं भूल सकती।

16जेएनडी50: उचाना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें