आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते भाकियू नेता रामराजी ढूल
- फोटो : Amar Ujala
--किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे शिकरत
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद।
किसान आंदोलनों में जान गंवानें वाले नौगामा खाप के गांवों के किसानों की याद में आज गुलकनी गांव में कार्यक्रम होगा। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी शिरकत करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने बताया कि २००१ से अब तक हुए किसान आंदोलनों में नौगां गामा खाप के गांवों से १३ किसानों ने अपने प्राणों की आहूति दी हैं। ऐसे में हर साल यहां कार्यक्रम किया जाता है। इस बार नौगामा खाप द्वारा शहीद किसान स्मारक का भी निर्माण किया गया है। यहां उन सभी किसानों की प्रतिमा लगाई जाएंगी, जिन्होंने अपनी जान गंवाई हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान भविष्य के किसान आंदोलन पर भी चर्चा की जाएगी।
जुलाना तहसील कार्यालय पर पहुंचेंगे किसान
दूसरी तरफ खरीफ फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर जुलाना तहसील कार्यालय को ताला लगाने वाले ११ किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में किसानों ने जुलाना तहसील पर पहुंच कर विरोध जताने का ऐलान किया है। किसान नेता विक्की ढांडा ने बताया कि जुलाना व आसपास के किसान सीधे जुलाना तहसील पहुंचेंगे, जबकि गुलकनी गांव में कार्यक्रम के बाद किसान जुलाना आएंगे। इसको लेकर किसानों ने रात को गतौली गांव के पास जाम भी लगाया था, लेकिन प्रशासन ने समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया।