फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मोहाली के नया गांव निवासी ससुराल पक्ष के पांच लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मोहाली के नया गांव निवासी ससुराल पक्ष के पांच लोग नामजद संवाद न्यूज एजेंसी जींद। पोंकरी खेड़ी निवासी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पंजाब के मोहाली जिले के नया गांव निवासी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पोंकरी खेड़ी गांव निवासी ममता ने बताया कि उसकी शादी मई २०१७ में मोहाली के नया गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जब उसने विरोध जताया तो उसके पति संदीप, ससुर रामकुमार, सास राजरानी, रेखा व योगराज ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें