झांझ खुर्द गांव में मंदिर से इन्वर्टर बैटरी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। झांझ खुर्द गांव में मंदिर से इन्वर्टर व बैटरी चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में शीतलपुरी कालोनी निवासी जयपाल शर्मा ने बताया कि 13 मई को झांझ खुर्द गांव के बने मेंदिर से दिन में ही अज्ञात लोगों ने इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर ली। घटना की जानकारी उस समय लगी जब मंदिर में लगे इन्वर्टर व बैटरी की संभाल करने पर गायब मिले। इस मामले में सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि मंदिर से चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------