महिला के कपड़े फाडऩे व छेड़छाड़ करने के आरोप में जेठ नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के कपड़े फाडऩे व छोड़छाड़ करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 8 मई की सुबह अपने घर पर काम कर रही थी। इस दौरान उसका जेठ सुबे सिंह उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा । जब उसने विरोध किया तो उसके जेठ ने उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर बूरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।