फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व छेड़छाड़ करने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व छेड़छाड़ करने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह लोग नामजद संवाद न्यूज एजेंसी जींद। शहर की एक कालोनी की  महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी की महिला ने बताया कि उसकी शादी २७ नवंबर २०२० को बहादुरगढ निवासी एक युवक के  साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको दहेज के लिए प्रताडि़त करना ससुराल पक्ष के लोगों ने कर दिया था। जब उसने विरोध जताया तो उसके  पति, सास, ससुर, देवर व दो ननदों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ उसके देवर व ससुर ने छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें