फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बिजली संकट के चलते शुक्रवार सुबह फिर से ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
बिजली की मांग को लेकर कालवन गांव में लगाया दूसरे दिन जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जींद। गर्मी बढऩे के साथ ही बिजली कटों से परेशान लोगों ने बिजली की मांग को लेकर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रास्ते जाम करने शुरू कर दिए हैं। वीरवार को जिलेभर में कई स्थानों पर बिजली संकट को लेकर लोगों ने जाम लगाया था। जिसमें कालवन गांव में कई घंटों तक नरवाना टोहाना मार्ग पर शीतला माता मंदिर के पास जाम लगाकर बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की थी। इसके चलते शुक्रवार सुबह फिर से ग्रामीणों ने इसी रास्ते पर जाम लगाकर बिजली की बिना कट के सुचारू सप्लाई की मांग की। ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए जाम की सूचना मिलने पर कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस मौके पर पहची और ग्रामीणों को समझाने का प्र्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़े हैं। वह बिजली की लगातार मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें