फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
तेज हवा का रुख बताते पेड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
धूल भरी आंधी के साथ चली तेज हवा, गर्मी से मिली राहत संवाद न्यूज एजेंसी जींद।  पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से मौसम में आए बदलाव के कारण राहत मिली है। वीरवार सुबह तेज हवा के साथ साथ आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप से निजात मिली।  पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ था।                      वीरवार को सुबह ही चली  तेेज हवा और आसमान में छाए बादलों ने जहां आमजन को राहत देने का काम किया है। वहीं किसानों पर यह धूल भरी आंधी व आसमान में छाए बादल आफत बनकर भी आए हैं। गेहूं की कटाई के बाद अब किसानों के खेतों में तूड़ी बनाने के लिए चल रही रिपर का काम स्थगित होने का डर बना हुआ है। अगर मामूली भी बरसात हुई तो किसानों के लिए यह मौसम की ठंड कहर के रुप में सामने आएगी। अब तक किसानों का लगभग ३० प्रतिशत काम बाकि है। इस धूलभरी आंधी के कारण ४३ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान से छुटकारा मिला है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की गति से हवाएं चली। इसके बाद तापमान में दो दिन के लिए कुछ गिरावट की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें