काकड़ौद गांव के खेतों में सो रहे दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला, एक की मौत, दूसरा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। काकड़ौद गांव में खेत में बने कमरे में सो रहे दो दोस्तों पर बुधवार रात को तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया। इसमें जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नसीब की हालात गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर उचाना थाना पुलिस व डीएसपी नरसिंह एसएफएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
बुधवार रात को काकड़ौद निवासी नसीब व जोगेंद्र अपने खेत में बने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान रात को अज्ञात लोगों ने दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसमें जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नसीब की गंभीर हालात को देखते हुए हिसार के एक
निजी अस्पताल में ले जाया गया है। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए डीएसपी नरसिंह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर गया। जहां उन्हों ने हत्या के हर पहले के बारे में साक्ष्य एकत्रित किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। हत्यारोपियों व हत्या के कारणों के बारे
में पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया।