फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिवेदना समिति की मीटिंग में 14 शिकायतों की सुनवाई, छह लंबित

विज्ञापन
जिला परियोजना समिति की मीटिंग में जींद के बीडीपीओ को फटकार लगाते विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्डा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला परिवेदना समिति की मीटिंग में 14 शिकायतों की सुनवाई, छह लंबित संवाद न्यूज एजेंसी जींद। जिला परिवेदना समिति की बैठक शुक्रवार को डीआरडीए हॉल में हुई। इस दौरान श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक ने शिरकत की। प्रशासन द्वारा उनके समक्ष कुल 14 शिकायतें रखी गई। इनमें छह शिकायतों को अगली मीटिंग के लिए लंबित रखा गया, जबकि आठ का निवरण किया गया। मीटिंग में मंत्री अनूप धानक ने कहा कि सभी अधिकारी लागों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए काम करें। इस दौरान रखी गई शिकायतों की सुनवाई के दौरान अलेवा खंड के खांडा गांव में मकान धंसने का मुद्दा छाया रहा। शिकायत में खांडा गांव निवासी अशोक कुमार ने कहा कि उसके घर के बाहर से जनस्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन थी। इसे ठेकेदार ने निकाल लिया। इसके बाद पानी का रिसाव होता रहा और अब उसका मकान दरक गया है। इससे वह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। अशोक ने कहा कि इस मामले में उसने अधिकारियों को शिकायत दी तो अधिकारियों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि 20-25 हजार रुपये लेने हैं तो ले लो। वहीं मौके पर पहुंची अशोक कुमार की पत्नी ने कहा कि उन्हें अधिकारियों द्वारा धमकी दी जा रही है। इस पर मंत्री अनूप धानक ने कहा कि उचाना के एसडीएम की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति के दो सदस्यों की कमेटी मामले की जांच करेगी। जींद के बीडीपीओ को विधायक ने लगाई फटकार वहीं इस दौरान जब एक शिकायम के चलते जींद के बीडीपीओ सत्यवान सिंह को मंच पर बुलाया गया तो जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कि बीडीपीओ ने जाजवान गांव में गलत तरीके से कब्जा कार्रवाई की गई है। विधायक ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ अवैध कब्जा करने की शिकायत थी, उनको छोड़कर शिकायतकर्ता को ही परेशान किया जा रहा है। इस पर विवाद बढ़ता देखकर मीटिंग के अध्यक्ष व मंत्री अनूप धानक ने कहा कि वे डीसी कार्यालय में जाकर अपनी बात रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें